Blog Post 91 1563994636

ये बेदर्द यादों से कह दो थोडा रुक जाएं ।।

ये बेदर्द यादों से कह दो थोडा रुक जाएं।।
यूं पास मेरे आ कर यूं ना तड़पाये।।
जिन तूफानो से हम अब गुजर रहे ,
उन तूफानो से यूं ना ये टकराए।।
 शिकायत हो तो  कही और बतलाये,
अब हम पर यूं अपना ना केस चलाए।।
हम तो पहले ही उन उन गुनाहों मे शामिल,
जिन गुनाहों का हम  पता ना कर पाए।।
ये बेदर्द यादों से कह दो थोडा रुक जाएं ।।
 सजा भी देनी है तो थोडा रुक जाए,
पहले  हम  बरी तो  हो जाएं।।
जी भर कर हम को फिर से तबाह कर लेना,
जो जो मन करे वो सजा फिर दे देना 
तबाह वीराने को करके क्या होगा?
अरे मजा टूटने का टूटे मे क्या होगा ।
ये बेदर्द यादों से कह दो थोडा रुक जाएं।।

तो सब्र करो थोडा  फिर  खेल लेना तुम,
पहले फिर से खिलौना तो बन जाए ।।
अब मजा सा आता है इन यादों से लड़ने मे,
थोडा थोडा करके पल पल घुटने मे।।
ये घुटन नही अब आजादी लगती क्यू,
आजादी अब ना जाने सजा सी लगती क्यों।।
जी भरकर हमको फिर से रूला तू देना,
थोडा पहले खुश होना तो सिख जाए।।
ये बेदर्द यादों से कह दो थोडा रुक जाएं ।।

Similar Posts

  • मैं मेरी कलम और डायरी

    रात ढलते ही आज फिर से कलम उठा ली,  कुछ लिखने के लिए सिरहाने मे रखी डायरी उठा ली, किस पर लिखू आज ये सोच ही रहा था ?  ख्याल तो मन मे बहुत थे पर क्या लिखू बुझ नहीं रहा था। फिर अचानक अपनी डायरी-कलम को देखते ही, ख्याल एक आया साथी तुम अकेले…

  • कसमकश ये कैसी… कैसी ये उदासी।

    कसमकश ये कैसी ये कैसी है उदासी, दिल तो करता बहुत कुछ, पर हालातों की मायूसी। किस डगर किस राह को पकड़ ये जिंदगी बितायूं? किस तरह तुझे अपना हमसफर बनाऊं, यूं अभी तो साथ तेरा मुझे मिलना ये  किस्मत पर छोड़ा, तू क़िस्मत से ही तो था मेरी जिंदगी में मुझसे था जुड़ा।। कसमकश ये…

  • अच्छा हुआ जानी जो तू मेरा ना हुआ,

    मिले जो उनसे हमको एक अरसा हो गया, एजी देखें उनको हमे जमाना बीत गया। फिर भी ओ जानी तू क्यों भुला नहीं जाता, जख्म दिया तेरा हर एक भुलाया नहीं जाता।। अब तो मेरे तू ख्यालों से तो जा, आंखे जब करू बंद जानी अब सामने ना आ।। अब और क्या दूं तुझे सब…

  • इन्तज़ार……………

    ये इन्तजार भी बहुत दर्द देती हैं, ये हर सब्र को बस तोड़ देती हैं।। आसान नही होता यूं इन्तजार मे वक्त बिताना, बिना शिकायत के  बस चुप हो किए जाना।। इन्तजार कभी तन्हा अकेला कर देती हैं।। जब पता हो की इन्तजार के बाद भी इन्तजार है, सच कहता हुं तब ये अंदर से…

  • जिंदगी की कशमकश

                अजीब कशमकश में है ये जिंदगी.  ख्वाब देती है तो हकीकत छीन लेती है जिंदगी ।  हकीकत दिखाती है तो ख्वाब छीन लेती ये जिंदगी ।  अजीब कशमकश में है ये जिंदगी.  जरूरी नहीं हर किसी की चाहत पूरी करे जिंदगी.  किसी किसी को अधूरा भी छोड़ देती है…

  • Only One wish for love

    क्यु दर्द की बात करे, क्यु ज़ज्बात के घाव करे हरे. मिली थी जिन्दगी उसे मेरे आने से पहले.  तो उसकी जिन्दगी भी क्यु बर्बाद करे??  हाँ एक पल नहीं हर पल के साथ की चाह थी, सुख और दुख मिलके बताने और बांटने की आश थी. नहीं हो सका अगर ये मुमकिन तो,  क्यु…

0 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *