1591716945963051 0

ख्वाब की कहानी हकीकत बन गए

एक रोज़ आया एक ख्वाब, दिल और रूह को मिला गया.

जिसे ख्वाबों मे ही मिले थे, उससे किस्मत ने मिला दिया. 
हो गए एक दूसरे के हमसफ़र, फिर ख्वाब ने हकीकत होना शुरू कर दिया.
ना मंजिल  थी ना रास्ते थे,ना ही कोई बात, 
बस दिल और रूह का एक सुकून था साथ.
इस सुकून ने रिस्ते को और गहरा बना दिया.
कुछ उम्मीद नहीं थी रिश्ते से, बस एहसास गहरा दिया . 
एक प्रेम कुछ उसके पास, कुछ मेरे पास था. 
दोनों ही चल रहे थे साथ, बिना किसी चाह के, 
चाह थी भी मगर बिना किसी राह के. 
मुस्किल क्यु हो जाता इस दुनिया में,
बिना नाम के रिश्ते को निभाना. 
जो ख्वाब हकीकत हुआ था, 
उसे पल-पल पड़ रहा था छुपाना.
किस को गुनाहगार समझूँ इस ख्वाब को तोड़ने का,
ख्वाब तो मेरा था मैं ही हकदार अब इस दर्द का. 
सुकून मिलता उससे ही, ये पता है मुझे,
पर बेबस हूं इतना की बता नहीं सकता उसे.
किस्मत पर छोड़ दिया है अब इस रिश्ते को. 

Similar Posts

  • इन्तज़ार……………

    ये इन्तजार भी बहुत दर्द देती हैं, ये हर सब्र को बस तोड़ देती हैं।। आसान नही होता यूं इन्तजार मे वक्त बिताना, बिना शिकायत के  बस चुप हो किए जाना।। इन्तजार कभी तन्हा अकेला कर देती हैं।। जब पता हो की इन्तजार के बाद भी इन्तजार है, सच कहता हुं तब ये अंदर से…

  • बिखरा सा हूँ अब बहुत,सायद अब समेटा ना जाऊँ.

    बिखरा सा हूँ अब बहुत, सायद अब समेटा ना जाऊँ. टूट गया हूं बहुत अब, शायद अब जोड़ा ना जाऊँ. गलने लगा हूं अब अंदर से, सायद ही फिर पनप पाऊँ. यारो तुम फिक्र ना करना अब,  सायद ही अब शिकायत करने आऊँ. उजालों में अंधेरा सा लगता है अब,.  शायद ही अंधेरों से निकल…

  • सही कहा सबने मैं बदल सा गया हुं।।

    एक पल लगता सब सही हो गया, ना जाने दुजे पल सब फिर बदल जाता।। रुक रुक कर चलने की आदत भी हो गई, ना जाने फिर भी मन कंही क्यों लग नही पता।। बस अब लोग कहने लगे है मुझे मै बदल सा गया हुं, थोडा गुस्सैल और घमंडी ना बोलने वाला हो गया…

  • कसमकश ये कैसी… कैसी ये उदासी।

    कसमकश ये कैसी ये कैसी है उदासी, दिल तो करता बहुत कुछ, पर हालातों की मायूसी। किस डगर किस राह को पकड़ ये जिंदगी बितायूं? किस तरह तुझे अपना हमसफर बनाऊं, यूं अभी तो साथ तेरा मुझे मिलना ये  किस्मत पर छोड़ा, तू क़िस्मत से ही तो था मेरी जिंदगी में मुझसे था जुड़ा।। कसमकश ये…

  • सुकून की तलाश है

    जो साथ है उसकी कदर नहीं, जो दूर है उसकी तलाश चल रही.  जिसे बनाया था अपना कभी,  अब उसमे वो बात नहीं दिख रहीं.  और जो अभी हुआ ही नहीं अपना,  उसमें अब सब खूबी दिख रही.  वाह रे इंसान प्यार बोलते हो तुम इसको,  मुझे तो बस ये जिस्मों और वक़्त की भूख…

  • बहुत ख़ास है आपका हर एक पल

    जब होती उनसे बात या कोई मुलाकात, दिल कहीं थम सा जाता है.  होती है करनी बहुत बात, पर कहीं……  उनकी ही बातों पे ये दिल खो जाता है.  छुप छुप के नजरे उनसे मिलती , उनके सामने होने के बाद भी । प्यार का इजहार करने को दिल करता तो बहुत  लेकिन ये बहुत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *