file 000000000cb48211a372faca2cf1e1b3

सही कहा सबने मैं बदल सा गया हुं।।

एक पल लगता सब सही हो गया,

ना जाने दुजे पल सब फिर बदल जाता।।
रुक रुक कर चलने की आदत भी हो गई,
ना जाने फिर भी मन कंही क्यों लग नही पता।।
बस अब लोग कहने लगे है मुझे मै बदल सा गया हुं,
थोडा गुस्सैल और घमंडी ना बोलने वाला हो गया हुं।।
सुनता हूं उन सबकी बांते, हां वो गलत नहीं है ,
सही कहा उन्होंने मैं बदल सा गया हुं।।
पता नहीं किसलिऐ इतना बदल गया हुं मै,
खुद से ही रूठा खुद मे ही टूट गया हूं मैं।।
आती नही अब हिम्मत किसी से खुल के बात करने की,
ना जाने अंदर से ही कितना बंध गया हूं मैं।।
धीरे धीरे ही ये खामोशी मुझे बदल ही डाली,
मेरे अपनो के लिए ही अजनबी सा हो गया हूं मैं।।
सही कहा सबने मैं बदल सा गया हुं।।
पता ही नहीं लगा इस दौर मे पहुंचने का,
धीरे धीरे ही इस भंवर मे घिर गया मैं।।
शोर सी क्यू लगता अब लोगों की बांते,
बकवाश झूठी सी लगती अब सब बांते।।
कोई फिकर से भी कहता क्या हाल बना बैठे हो,
बकवास सिर्फ़ बकवास जूठी लगती उनकी बांटे।।
डर सा लगता अब किसी से बांते करने में,
मन सा उखड़ता किसी के अब साथ देने में।।
दुनियां नही मुझे अब ये तमाशा लगने लगी,
ख़ुद की परवाह फिक्र करने की मतलबी सी।।
सब बुरे नही अब भी पर मैं मान बैठा हुं,
सही कहा सबने मैं बदल सा गया हुं।।

Similar Posts

  • Only One wish for love

    क्यु दर्द की बात करे, क्यु ज़ज्बात के घाव करे हरे. मिली थी जिन्दगी उसे मेरे आने से पहले.  तो उसकी जिन्दगी भी क्यु बर्बाद करे??  हाँ एक पल नहीं हर पल के साथ की चाह थी, सुख और दुख मिलके बताने और बांटने की आश थी. नहीं हो सका अगर ये मुमकिन तो,  क्यु…

  • बिन तेरे जिंदगी गुजारे कौन

    जिंदगी साथ है हमारे कौन??  अजनबी शहर मे पुकारे कौन??  अब हवस है सभी की आँखों मे, चश्मे दिल से निहारें कौन??  चांद से भी हसीन है कोई, पूछने आए सितारे कौन??  वक्त के साथ हो लिए तुम भी., पूछते है कि अब हम तुम्हारे है कौन??  दुश्मनी खुद से हो गए अब तो ,…

  • ये राखी फिर रुलाएगी

    ये राखी फिर रुलायेगी, फिर मेरी याद लौट आयेगी।। जो दर्द हर दिन दबा रहता दिल मे, वो याद आंसू के रस्ते आयेगी।। ये राखी फिर रुलायेगी।।। याद आयेगा फिर से वो वादा मेरा, जो कर ना सका पूरा वो इरादा मेरा।। जिसकी हर मोड़ पर साथ देने का वादा मेरा, वो पूरा ना कर…

  • एक दोस्त था मेरा, हाँ एक ही तो दोस्त था मेरा.

     एक दोस्त था मेरा, हाँ एक ही तो दोस्त था मेरा. जिससे हर दिल की हर बात करता था मैं ,  हाँ जिसे दिन रात परेशान करता था मैं . हाँ था तो वो  दूर मुझसे,  पर उसका साथ हर पल पास था मेरे. हर गम हर खुशी मे, उसका  साथ था मेरे. हाँ एक दोस्त…

  • इन्तज़ार……………

    ये इन्तजार भी बहुत दर्द देती हैं, ये हर सब्र को बस तोड़ देती हैं।। आसान नही होता यूं इन्तजार मे वक्त बिताना, बिना शिकायत के  बस चुप हो किए जाना।। इन्तजार कभी तन्हा अकेला कर देती हैं।। जब पता हो की इन्तजार के बाद भी इन्तजार है, सच कहता हुं तब ये अंदर से…

  • ख्वाब की कहानी हकीकत बन गए

    एक रोज़ आया एक ख्वाब, दिल और रूह को मिला गया. जिसे ख्वाबों मे ही मिले थे, उससे किस्मत ने मिला दिया.  हो गए एक दूसरे के हमसफ़र, फिर ख्वाब ने हकीकत होना शुरू कर दिया. ना मंजिल  थी ना रास्ते थे,ना ही कोई बात,  बस दिल और रूह का एक सुकून था साथ. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *