file 00000000a24c8208af62dec204a9107c

बहुत उदास है कोई तेरे चुप हो जाने से…

बहुत उदास है कोई तेरे चुप हो जाने से,
हो सके तो बात कर किसी बहाने से।।

कैसे भी कर, जैसे भी कर, ये तुझ पे छोड़ा,
बस अपनी ख़ामोशी का ये सिलसिला तोड़ दे थोड़ा।
वापस आकर फिर से बात कर ले,
थोड़ा ही सही, मगर अपनी हामी भर दे।।

तेरा यूँ चुप हो जाना बेचैन कर जाता है,
मेरी आँखों को नमी, दिल को मायूसी दे जाता है।।

बहुत उदास है कोई तेरे चुप हो जाने से,
हो सके तो बात कर किसी बहाने से।।

ज़िद समझ ले इसे या मेरी मजबूरी,
तेरा मुझसे बात करना मेरे लिए ज़रूरी।।

ख़ुद के लिए ना सही, मेरी ज़रूरत के लिए,
थोड़ा-सा वक़्त दे दे, मेरी मुस्कुराहट के लिए।।

और कुछ नहीं तुझसे मैं माँगने वाला,
बस तेरा थोड़ा-सा वक़्त, जो कभी मेरा हुआ करता था।।

कुछ घड़ी ही सही, मेरी बातें सुन जाओ,
इस उदासी को एक पल ठहरकर दूर कर जाओ।।

फिर चले जाना तुम अपनी दुनिया में,
बस कुछ पल मेरी दुनिया में भी बिता जाओ।।

बहुत उदास है कोई तेरे चुप हो जाने से,
हो सके तो बात कर किसी बहाने से।।

~ MySoloWord ✍️

रिश्ते ख़त्म हो सकते हैं, एहसास और अल्फ़ाज़ नहीं… 🖤

Similar Posts

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *