मैं वो अधूरी कहानी हूं…
मैं वो कहानी हूं…………..
किसी की अधूरी मोहब्बत
और आंसुओं की जुबानी हूं,
पूरी होते-होते रह गई,
मैं वो अधूरी कहानी हूं..!!
किस्से तो मेरे भी
बहुत हुए इस अधूरी कहानी में,
बस मशहूर ना हुए,
मैं वो ख़ामोश कुर्बानी हूं।।
बारिश तो बहुत तेज़ थी
सफ़र में तूफ़ानों के साथ,
हम फिर भी कोरे रह गए
अधूरे हालातों के साथ।।
लोगों को बताया
कि हम बारिश और तूफ़ानों से होकर आए,
लोग भी हँसने लगे
मेरे भीगे लिबास के साथ।।
**किसी की अधूरी मोहब्बत
और आंसुओं की जुबानी हूं,
पूरी होते-होते रह गई,
मैं वो अधूरी कहानी हूं..!!**
मैं हूं वो अधूरा ख़्वाब,
जो किसी के ख़्वाब में भी ना था,
मैं था वो जज़्बात,
जो किसी दिल में कभी ना था।।
अधूरा ही रहा
मेरा मिलना और बिछड़ना,
कहानी का अधूरा हिस्सा ही था
मेरा उससे जुड़ना।।
अधूरा ही सही,
पर था वो भी एक पल,
आज जो नहीं संग,
वो कभी था कल।।
कल में ही रहना
मेरी ख़्वाहिश बनकर रह गई,
उनसे मिलना भी
मेरी अधूरी कहानी बन गई।।
अब कहाँ से करूं
इस कहानी को पूरा,
ये कहानी तो बस
अधूरी कहानी ही रह गई।।
**किसी की अधूरी मोहब्बत
और आंसुओं की जुबानी हूं,
पूरी होते-होते रह गई,
मैं वो अधूरी कहानी हूं..!!**
~ **MySoloWord ✍️**
