Blog Post 31 2 1573462323

मेरा आना किसी के लिऐ तबाही लायी।।

मेरा आना  किसी के लिऐ तबाही ले लायी,

किसी के सालो के रिश्तों मे खटास मुझ कारण आई।।
जिस दोस्त के साथ मिलने लगा था चैन सुख थोडा,
उसी दोस्त के लिए मेरा आना सुनामी ले आई।
चाह कर भी ये खुदा तुझसे फरियाद क्या करू,
मेरी किस्मत मे तो खामोशी तूने ही तो लिखवाई ।।
फ़िर से मेरा आना किसी के लिऐ तबाही लायी।।

उन्हें डाला मुसीबत में रिश्तों को उनके बेबाक किया,
मेरा हर एक पल उन्हें पल पल बर्बाद यूं किया।।
कैसे करू मैं  गुनाहों का पाश्चताप अपने,
मैंने तो हर एक गुनाह अपनी खुदगर्जी के लिऐ किया ।।
सजा मेरी यही की अब उनसे फिर बात ना करू,
इसी याद और इसी बात मे मैं तिल तिल अब मरू।।
आए ना अब चैन रातों मे मुझे किसी हाल मे भी,
मेरी ये सजा भी काफ़ी नहीं मेरे इस गुनाह की ।।
 मेरा आना किसी के लिऐ तबाही लायी।।
जल्द से जल्द सुलह उनके बीच हो जाएं,
दोनों के रिश्ते फिर गुलाब से  खिल जाए ।।
जगह बचे ना मुझ कांटे की उन दोनो के बीच में,
ज़रा मुझ कांटे को माली आकर चुन जाएं।।
महक उठे वो दोनो फिर से अंजुमन बाग में,
मेरे पर रहम ये कर खुदा ये जल्द से जल्द हों जाए।।
 मेरा आना किसी के लिऐ तबाही लायी।। 
मेरे हिस्से की गलतियों की सजा मेरे उस यार को ना देना,
मुझे अब तक दिया जितना गम चाहे उसका 10 गुना देना।।
मैं तो लड़ लूंगा गमों से मुझे अब आदत हो गई,
मेरे उस दोस्त को मेरे हर जन्मों की खुशियां देना।।
अर्ज आज तो मान मेरी कभी मेरी ना माना,
बस इस बार मेरी इस अरदास को सुन जाना।।
भले ही बदले में मुझे तू गमों का सैलाब देदे ,,
मेरे उस दोस्त को उसकी सब खुशियां दे दे।।
मेरा आना किसी के लिऐ तबाही लायी।। 


Similar Posts

  • मिलूंगा जब तुमसे रब सब बात तुम्हे बतलानी है।।

    शिकायत ये रब तुझसे भी कितनी करू, करते करते ये उम्र बीत जानी है।। मिलूंगा जब तुमसे तेरे घर पर,  रब सब बात तुम्हे बतलानी है।। क्यो इतना मेरी खुशियों से जलता है तू, ये बात तुमसे ही कहलवांनी है।। मिलूंगा जब तुमसे रब सब बात तुम्हे बतलानी है।। क्या रजा तेरी मेरी ज़िन्दगी को,…

  • इन्तज़ार……………

    ये इन्तजार भी बहुत दर्द देती हैं, ये हर सब्र को बस तोड़ देती हैं।। आसान नही होता यूं इन्तजार मे वक्त बिताना, बिना शिकायत के  बस चुप हो किए जाना।। इन्तजार कभी तन्हा अकेला कर देती हैं।। जब पता हो की इन्तजार के बाद भी इन्तजार है, सच कहता हुं तब ये अंदर से…

  • बहुत ख़ास है आपका हर एक पल

    जब होती उनसे बात या कोई मुलाकात, दिल कहीं थम सा जाता है.  होती है करनी बहुत बात, पर कहीं……  उनकी ही बातों पे ये दिल खो जाता है.  छुप छुप के नजरे उनसे मिलती , उनके सामने होने के बाद भी । प्यार का इजहार करने को दिल करता तो बहुत  लेकिन ये बहुत…

  • बदलते रिश्ते

    अजीब सी हो  गई  ये जिन्दगी, ना ही इधर की ना ही उधर की.  एक वो भी था जिसे चाहा था हमने,  और जिसे सभी वक्त मे आगे रखा हमने.  पर क्या पता था जिसे देंगे वो वक्त अपना,  जो हमारी नींद का था……. आज वही हमको बोले प्यार नहीं मेरे दोस्त,.  बस दोस्ती का रिश्ता…

  • अच्छा हुआ जानी जो तू मेरा ना हुआ,

    मिले जो उनसे हमको एक अरसा हो गया, एजी देखें उनको हमे जमाना बीत गया। फिर भी ओ जानी तू क्यों भुला नहीं जाता, जख्म दिया तेरा हर एक भुलाया नहीं जाता।। अब तो मेरे तू ख्यालों से तो जा, आंखे जब करू बंद जानी अब सामने ना आ।। अब और क्या दूं तुझे सब…

  • कसमकश ये कैसी… कैसी ये उदासी।

    कसमकश ये कैसी ये कैसी है उदासी, दिल तो करता बहुत कुछ, पर हालातों की मायूसी। किस डगर किस राह को पकड़ ये जिंदगी बितायूं? किस तरह तुझे अपना हमसफर बनाऊं, यूं अभी तो साथ तेरा मुझे मिलना ये  किस्मत पर छोड़ा, तू क़िस्मत से ही तो था मेरी जिंदगी में मुझसे था जुड़ा।। कसमकश ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *